..................... गुड न्यूज़ की एडवांस बुकिंग शुरु | Akshay Kumar's Good Newwz Box Office Advance Booking - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के 'गुड न्यूज़' की एडवांस बुकिंग शुरु- रिलीज से एक हफ्ते पहले ही, दबंग 3 को टक्कर!

By Staff

अभी सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' को रिलीज हुए एक दिन भी नहीं गुजरा, इधर फिल्म 'गुड न्यूज' के मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु कर दी है। अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज़ 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने लगभग एक हफ्ते पहले से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु कर दी है। कोई शक नहीं कि फिल्म की ओपनिंग पर इसका खासा फर्क दिखेगा।

गुड न्यूज के ट्रेलर और गानों को अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। वहीं फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर भी फैंस के बीच उत्साह है। अक्षय कुमार और करीना कपूर लंबे समय के बाद साथ रहे हैं।

Good Newwz

हालांकि अभी कुछ ही जगहों पर एडवांस बुकिंग शुरु की गई है। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता के कुछ सिनेमाघरों में ही बुकिंग शुरु हुई है। लेकिन अगले हफ्ते से यह लगभग पूरे जोर शोर शुरु कर दिया जाएगा।

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को समीक्षकों और आम पब्लिक से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, फिल्म के पास कमाने के लिए सिर्फ एक हफ्ता का ही समय है। 27 दिसंबर को गुड न्यूज की रिलीज के बाद दबंग 3 धीमी पड़ सकती है। लिहाजा, वीकेंड के बाद दबंग 3 के पास धमाकेदार कमाई के लिए क्रिसमस है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की दबंग 3 के मुकाबले अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' कैसी शुरुआत करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X