सलमान खान के ईद धमाका के बाद- अब अक्षय कुमार का होगा तहलका- 25 जून
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही यह घोषणा की गई है कि फिल्म का ट्रेलर 25 जून को रिलीज किया जाएगा। जी हां, सलमान खान के बाद अब इसी हफ्ते अक्षय कुमार भी अपने फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। बता दें, हॉकी पर बनी फिल्म गोल्ड 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।
10 दिन- और जबरदस्त ओपनिंग के लिए तैयार ये फिल्म
काफी समय से अफवाह चल रही थी कि अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड पोस्टपोंड हो चुकी है और फिल्म 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। लेकिन पिछले हफ्ते ही फिल्म के रिलीज डेट के साथ नया पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है।

फरहान अख्तर के बैनर तले बन रही यह फिल्म 1948 के समय की कहानी दिखाएगी.. जबकि आज़ाद भारत में लंदन ओलंपिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच की भूमिका में हैं और बंगाली बोलते दिख रहे हैं।
बता दें, इस फिल्म को बॉयोपिक माना जा रहा था। लेकिन यह पूरी तरह काल्पनिक है। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, गोल्ड बॉयोपिक नहीं है। यह पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है, जो कि 1933-48 के भारत में दर्शाया गया है। उस वक्त देश के हालात कैसे थे.. उस वक्त के खिलाड़ी और खेल.. और हॉकी पर आधारित है गोल्ड।


Click it and Unblock the Notifications