सलमान खान नहीं.. इस हफ्ते अक्षय कुमार भी करेंगे धमाका- रिलीज डेट FINAL
काफी समय से अफवाह चल रही थी कि अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड पोस्टपोंड हो चुकी है और फिल्म 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। लेकिन बता दें, यह सब महज अफवाह है। गोल्ड पोस्टपोंड नहीं हुई है। फिल्म 15 अगस्त 2018 को ही रिलीज हो रही है। साथ ही सूत्रों की मानें तो इस हफ्ते फिल्म के मेकर्स फैंस के लिए कुछ खास करने वाले हैं। इस हफ्ते गोल्ड से अक्षय कुमार का खास लुक रिलीज किया जा सकता है साथ ही फिल्म की फाइनल रिलीज डेट भी।
सलमान खान की 'रेस 3'- इस शुक्रवार BOX OFFICE पर आएगा तूफान
फरहान अख्तर के बैनर तले बन रही यह फिल्म 1948 के समय की कहानी दिखाएगी.. जबकि आज़ाद भारत में लंदन ओलंपिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच की भूमिका में हैं और बंगाली बोलते दिख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है।

बता दें, इस फिल्म को बॉयोपिक माना जा रहा था। लेकिन यह पूरी तरह काल्पनिक है। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, गोल्ड बॉयोपिक नहीं है। यह पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है, जो कि 1933-48 के भारत में दर्शाया गया है। उस वक्त देश के हालात कैसे थे.. उस वक्त के खिलाड़ी और खेल.. और हॉकी पर आधारित है गोल्ड। यह किसी व्यकित विशेष पर नहीं है।
यहां जानें फिल्म गोल्ड से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications