इस सुपरस्टार से क्लैश नहीं करेंगे अक्षय कुमार, आगे बढ़ेगी फिल्म की रिलीज डेट!
पैडमैन की रिलीज के बाद फैंस को अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म का इंतजार है। 2018 में खिलाड़ी कुमार की दूसरी फिल्म है- गोल्ड। रीमा कागती के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो गोल्ड की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। दरअसल, अक्षय कुमार खुद रिलीज डेट आगे बढ़ाना चाहते हैं क्योंकि 15 अगस्त को ही रजनीकांत- अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज हो सकती है।
2016 में सुपरफ्लॉप डेब्यू के बाद.. दूसरी फिल्म के साथ तैयार हैं 'स्टार'
2.0 पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है और निर्माता 15 अगस्त को लॉक करना चाहते हैं। वहीं, कंगना रनौत ने भी अपनी फिल्म मणिकर्णिका के लिए 15 अगस्त को ही लॉक किया है। ऐसे में अक्षय कुमार गोल्ड के साथ इस दिन नहीं आना चाहते।

फरहान अख्तर के बैनर तले बन रही फिल्म गोल्ड 1948 के समय की कहानी दिखाएगी.. जबकि आज़ाद भारत में लंदन ओलंपिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच की भूमिका में हैं और बंगाली बोलते दिख रहे हैं।
यहां जानें फिल्म गोल्ड से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications