#Details: 8 साल, 3 बार रिजेक्ट और अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार होंगे 'हैट्रिक हीरो'
अक्षय कुमार ने 2018 का आज़ादी वीकेंड भी अपने नाम कर लिया है। और उनकी अगली फिल्म का प्लॉट ही शानदार लग रहा है।
अक्षय कुमार 15 अगस्त 2018 को गोल्ड नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं, ये तो सबको पता चल ही गया है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात है अक्षय का किरदार। दरअसल, अक्षय कुमार आखिरकार, अपनी पहली बायोपिक में नज़र आएंगे।
गौरतलब है कि गोल्ड में अक्षय कुमार हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे। बलबीर सिंह भारत के वो शानदार खिलाड़ी हैं जिन्हें गोल्ड की खान कहा जाना चाहिए।

दरअसल, बलबीर के नेतृत्व में भारत ने तीन बार - 1948, 1952 और 1956 में ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया और इस हैट्रिक के हीरो के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
[अक्षय - शाहरूख का ये पुराना हिसाब...अब बॉक्स ऑफिस पर पूरा!]
अक्षय कुमार के पास ऐसी मिलती जुलती स्क्रिप्ट के मौके तीन बार आए लेकिन तीनों बार उन्होंने फिल्म रिजेक्ट की। पहली बार जब 2007 में उन्हें चक दे इंडिया ऑफर हुई, इसके बाद उन्हें भाग मिल्खा भाग ऑफर हुई लेकिन अक्षय ने दोनों ही फिल्म रिजेक्ट कर दी।
इसके बाद अक्षय कुमार एम एस धोनी करना चाहते थे लेकिन इस बार फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। लेकिन अब बायोपिक और हॉकी का कॉम्बिनेश के साथ अक्षय कुमार सीधा बॉक्स ऑफिस पर गोल्ड दागेंगे।
[अक्षय कुमार का 3000 करोड़ क्लब...स्वागत नहीं करेंगे?]
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में अक्षय कुमार ने देशभक्ति फ्लेवर को अपने नाम कर लिया है। परफेक्ट इंडियन की भूमिका में जहां एक और वो बांधते हैं वहीं बाकियों को काफी प्रोत्साहित भी कर देते हैं।
जानिए क्यों बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है अक्षय का ये INDIAN अवतार -


Click it and Unblock the Notifications

