एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- BOX OFFICE पर तहलका मचाएगी अक्षय कुमार की गोल्ड
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरु हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट काफी शानदार है। रिपोर्ट की मानें तो गोल्ड अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म बुधवार.. यानि की 15 अगस्त को 20-22 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है।
2001 में मेरी फिल्म ने 265 करोड़ कमाया, आज आती तो 4000 करोड़ कमाती
गोल्ड भारत में लगभग 3300 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। हालांकि जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते क्लैश हो रही है, लेकिन मल्टीप्लेक्स दर्शकों में गोल्ड के लिए कमी नहीं आएगी। पहले वीकेंड तक अक्षय की गोल्ड 75 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी। बता दें, फिल्म को 5 दिनों लंबा वीकेंड मिल रहा है। जाहिर है फिल्म दनादन कमाई करेगी।

एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट् को देखा जाए तो गोल्ड 65-70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ओपनिंग करेगी। यह आंकड़ा शानदार है। गौरतलब है कि पिछले दो सालों से अक्षय स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म लेकर आते हैं और फिल्म सुपरहिट जाती है। रुस्तम हो या टॉयलेट एक प्रेम कथा दोनों ही फिल्में देशभक्ति के फ्लेवर में लिपटी थी.. और दर्शकों ने काफी पसंद किया। लिहाजा, गोल्ड से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं।
कैसा रहेगा गोल्ड का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications