अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को ऐसे कराया वर्काउट तो ये बोलीं ट्विंकल खन्ना- Video वायरल
सुपरस्टार अक्षय कुमार के बारे में एक बात तो सभी जानते हैं कि वो फिटनेस और हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं और अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी बताते हैं। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको चौंका देगा। दरअसल इस वीडियो में अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा से एक्सरसाइज करवाते हुए नजर आ रहे हैं और नितारा लटकती हुई नजर आ रही हैं। इस जिम ट्रेनिंग वीडियो से अक्षय कुमार ने ये संदेश देने की कोशिश की है कि अपने बच्चों को भी वर्काउट कराना चाहिए।
अक्षय ने ट्विटर पर लिखा है 'बचपन में ही शुरू करना एक अच्छा आइडिया है। उनका शरीर कोमल होता है। अभी छोटी सी शुरुआत बाद में लंबे समय तक काम आएगी।'

देखिए, कैसे अक्षय अपनी 6 साल की नन्ही बेटी को वर्कआउट सिखा रहे हैं। इस वीडियो को लेकर अभिनेत्री और पत्नी टि्वकल खन्ना का भी ट्वीट सामने आया है उन्होने इसका श्रेय अक्षय को दिया है।
अक्षय कुमार अक्सर किसी ना किसी को टिप्स देते हुए या एक्सरसाइज के फायदे बताते मिल जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म केसरी रिलीज हुई थी जो कि काफी बड़ी हिट हो चुकी है। इसके अलावा वो हाउसफुल 4 में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications