..................... करीना ने रिजेक्ट किया ये झुमका, अक्षय ने कर दिया पत्नी ट्विंकल को गिफ्ट | akshay kumar gifts twinkle Khanna earrings rejected by kareena kapoor - Hindi Filmibeat

Viral Pic: करीना को नहीं पसंद आया ये झुमका, अक्षय ने कर दिया पत्नी ट्विंकल को गिफ्ट

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक मज़ेदार कपल है और ये अल्हड़पन आए दिन ट्विंकल खन्ना के पोस्ट में दिख जाता है। अब ट्विंकल ने एक झुमके की तस्वीर पोस्ट की है जो अक्षय कुमार ने उनको गिफ्ट दिया है। पर दिलचस्प ये है कि ये झुमका करीना कपूर ने रिजेक्ट कर दिया।

तस्वीर देखकर आप भी हंस देंगे क्योंकि ये झुमके प्याज़ के बने हैं। और ये झुमके अक्षय कुमार, द कपिल शर्मा शो से ट्विंकल के लिए लेकर आए और ट्विंकल के ये झुमके देने की वजह काफी दिलचस्प है।

akshay-kumar-gifts-twinkle-khanna-earrings-rejected-by-kareena-kapoor

तस्वीर शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा - मेरे पति, द कपिल शर्मा शो में परफॉर्म करने गए थे। वहां उन्हें ये प्याज़ के झुमके दिए गए जो वो मेरे लिए लेकर आए हैं। उनका कहना है कि वो लोग करीना को ये दे रहे थे लेकिन उन्हें पता था कि करीना को ये पसंद नहीं आएगा।

ट्विंकल आगे लिखती हैं कि - लेकिन अक्षय को ये पता था कि मुझे ये झुमके बहुत पसंद आएंगे, इसलिए वो इसे मेरे लिए उठा लाए हैं। कई बार एकदम छोटी सी चीज़ें और एकदम छोटी सी बातें आपका दिल जीत लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X