Raksha Bandhan: अक्षय कुमार ने ऑन स्क्रीन बहनों को कराई शॉपिंग, सभी को दिया खास गिफ्ट
अक्षय कुमार स्टारर 'रक्षा बंधन' फिल्म को रिलीज होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बच गया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रमोट करने में अक्षय कुमार समेत फिल्म के अन्य कलाकार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सभी स्टार्स इस वक़्त देश के अलग-अलग शहरों में अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। जयपुर के बाद अक्षय कुमार, आनंद एल राय और बाकी कलाकार प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे। फिल्म प्रमोशन के दौरान अपनी ऑन-स्क्रीन बहनों को हर शहर में कुछ खास उपहार देने की कड़ी को अक्षय कुमार ने अहमदाबाद में भी जारी रखा।

अक्षय कुमार अपनी ऑन स्क्रीन बहनों को अहमदाबाद में शॉपिंग कराई। अक्षय शॉपिंग कराने के लिए चारों को साड़ी की दुकान में ले गए। उन्हें सप्राइज करते हुए अक्षय कुमार ने चारों ऑन स्क्रीन बहनों को अहमदाबाद की पारंपरिक बांधनी साड़ी गिफ्ट में दी। इस दौरान सभी कलाकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया और मीडिया से भी बातचीत की।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार के ऑपोजिट इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नज़र आएंगी। इन दोनों के अलावा नीरज सूद, सीमा पाहवा, सादिया खतीब, अभिलाष थपलियाल, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर भी मुख्य भूमिका में हैं। 'रक्षा बंधन' फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications












