बॉलीवुड की तरफ से अक्षय-टीना को बधाई हो बधाई

खैर अभी तक बॉलीवुड की कई हस्तियों नें अपने अपने तरीके से अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बेटी होने की बधाई दे दी है। कुछ सितारे जो की इस वक्त अक्षय तक नहीं पहुचं पाए उन्होंने ट्विटर पर अपनी बधाइयां दी हैं तो आइये आपको बताते हैं कि अक्षय को किस किस सितारे ने टेवीट के जरिये बधाई ही है-
अभिषेक बच्चन जो कि इस वक्त शिकागो में अपनी फिल्म धू्म 3 की शूटिंग कर रहे हैं ने शिकागो से ट्वीट के ज़िरये अक्षय को बधाई दी है और कहा है अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बेटी के जन्म की बहुत बहुत बधाई हो। ढ़ेर सारा प्यार। ज्ञात हो कि पिछले साल ही अभिषेक बच्चन को भी उनकी खूबसूरत पत्नी ऐश्वर्या राय ने प्यारी सी बेटी दी थी और अभिषेक अपनी बेटी को बहुत प्यार भी करते हैं।
अर्जुन रामपाल ने भी ट्विटर पर अक्षय कुमार को बधाई देते हुए लिखा है नन्हीं राजकुमारी के आने की अक्षय कुमार, टीना, डिंपल और रिंकी खन्ना को बधाई हो। ज्ञात हो कि हाल ही में अर्जुन रामपाल ने करीना कपूर के साथ हिरोइन फिल्म की थी लेकिन ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। फिल्हाल अर्जुन चक्रव्यूह में काम कर रही हैं।
इनके अलावा बॉलीवुड की प्रिटी गर्ल प्रीती जिंटा ने भी अक्षय और ट्विंकल तक अपना प्यार पहुंचाते हुए लिखा है अक्की और टीना को नयी खुशियों की बधाई हो। मैं इस खुशखबरी को सुनकर बहुत खुश हूं। ढ़ेर सारा प्यार। प्रीती जिंटा इस वक्त अपनी फिल्म इश्क इन पेरिस में व्यस्त हैं इस फिल्म को खुद प्रीती निर्देशित कर रही हैं साथ ही वो इस फिल्म की मुख्य किरदार भी हैं।
इनके बाद निर्देशक कुणाल कोहली ने लिखा है "नन्हीं बेटी के घर आने पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को ढ़ेर सारा प्यार।"
और सबसे अंत में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फेवरेट को-स्टार को बधाई देते हुए लिखा ओह माइ गॉड, अक्षय और ट्विंकल को लड़की हुई है। ढ़ेर सारी बधाई हो मैं तो अब इंतजार ही नहीं कर सकती नन्हीं राजकुमारी को देखने के लिए। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर रिलीज हुई थी और ये फिल्म सुपरहिट रही। फिल्हाल सोनाक्षी सिन्हा अक्षय संग उनकी अगली फिल्म ओह माई गॉड में भी नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications