खिलाड़ी 786 यानी अक्षय कुमार को कौन धमकी दे सकता है भला!

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के ऑफिस से हाल ही में जूहू पुलिस स्टेशन में कंपलेन दर्ज कराई गयी है कि अक्षय कुमार को किसी रवि पुजारी गैंग्सटर की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गयी है। और ये धमकी भी सिर्फ इसलिए दी गयी है क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने घर में काम करने वाले अपने पुराने नौकर को घर से निकाल दिया। अक्षय कुमार को फोन पर बोला गया कि उन्होंने अपने नौकर को निकालकर अच्छा नहीं किया और अगर उन्होंने वो नहीं किया जो उनसे कहा जाएगा तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। अक्षय कुमार की तरफ से ये कंपलेन दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अक्षय को पुलिस सेक्योरिटी देने का पूरा इंतजाम कर दिया है।

अक्षय कुमार के फैन्स को जब ये पता चला कि उनके फेवरेट एक्टर को इस तरह से जान मारने की धमकी दी गयी है तो उन्होंने ढ़ेर सारे कमेंट किये और कहा कि भला बॉलीवुड के खिलाड़ी 786 को कौन जान से मारने की धमकी दे सकता है। अमृत रेवारी ने कहा "ये बहुत गलत है। धमकी देना वो भी मेरे फेवरेट हीरो अक्षय को। अगर अक्षय को किसी ने टच भी किया तो मा कसम वो अपनी जान से हाथ धो बैठेगा।" रमेश ने लिखा "कोई हमारे खिलाड़ी को हाथ तो लगाए। सबको ठीक कर दूंगा।" मोहम्मद जो कि मुंबई के हैं का कहना है "अक्षय को अपनी सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। आखिर कलाकार हमारे देश की शान हैं और उन्हें बिल्कुल ठीक से सुरक्षा मिलनी चाहिए।"

देवेंदर सिंह का कहना है बॉलीवुड के खिलाडी़ 786 को भला कौन धमकी दे सकता है। वो खुद ही अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। तो कुल मिलाकर अक्षय कुमार के फैन्स का मानना है कि अगर उनके खिलाडी़ अक्षय को किसी ने हाथ भी लगाया तो वो उसे मार देंगे। अक्षय के फैन्स काफी तादाद में हैं और सभी अक्षय को बेहद प्यार करते हैं। लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये अक्षय को धमकी देने वालों को साफ साफ कहा है कि अक्षय से दूर रहें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X