गैंगस्टर रवि पुजारी ने दी अक्षय कुमार को धमकी!

अक्षय कुमार जो कि बॉलीवुड में कई बार डॉन का किरदार निभा चुके हैं उन्हें हाल ही में एक गैंग्स्टर की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। अक्षय के ऑफिस की तरफ से ये कंप्लेन जूहू पुलिस स्टेशन में लिखाई गयी है। इस कंप्लेन के मुताबिक अक्षय कुमार को किसी गैंग्सटर रवि पुजारी ने फोन करके कहा है कि उन्होंने अपने नौकर को निकालकर अच्छा नहीं किया। इसके बाद इस गैंग्सटर ने ये भी कहा कि वो जैसा कहेगा अक्षय को वैसा ही करना होगा नहीं तो उनकी जान तक जा सकती है। अक्षय कुमार ने पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है और उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। लेकिन अभी तक पता नहीं चला है कि किसने अक्षय को फोन किया था।

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने घर से एक नौकर को निकाल दिया था क्योंकि उसने उनके परिवार के साथ थोड़ी बद्तमीजी से बात की थी। जब उस नौकर को निकाला गया तो उसके बाद ही अक्षय को फोन आया और उस फोन करने वाले ने अपना नाम बताया गैंगस्टर रवि पुजारी। उसने कहा कि अक्षय ने नौकर को निकालकर अच्छा नहीं किया। अक्षय के ऑफिस की तरफ से ये कंप्लेन जूहू पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गयी और उसके बाद अक्षय को पुलिस प्रोटेक्शन भी मिल गयी। लेकिन पुलिस अभी तक इस गैंगस्टर को पकड़ पाने में नाकामयाब है। पुलिस लगातार फोन करने वाले की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

लेकिन पुलिस को लग रहा है कि इस धमकी के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड का हाथ नहीं है। इस समय वैसे भी कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में राम गोपाल वर्मा, सोनू निगम, करन जौहर और बोनी कपूर को भी इस तरह की धमकियां मिली हैं। फिल्हाल पुलिस अक्षय को फोन पर धमकाने वाले को तलाश रही है। अक्षय का भी यही मानना है कि ये काम उसी नौकर के किसी जानपहचान वाले ने किया है। ताकि उसे दोबारा से काम पर रखा जा सके।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X