हॉलीडे के लिए अक्षय ने खाया थप्पड़

किसी के लिए भी थप्पड़ खाना काफी शर्मिंदगी भरा होता है लेकिन फिल्मों में सितारों का थप्पड़ खाना मजेदार भी होता है। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की जिन्होंने सालों पहले फिल्म हाउसफुल में बंदर के हाथों थप्पड़ खाकर दर्शकों का मनोरंजन किया था। अब एक बार फिर से अक्षय कुमार को पड़ेंगे थप्पड़ और दर्शक हंसेंगे। अपनी अगली फिल्म हॉलीडे में अक्षय कुमार को एक बैकअप डांसर थप्पड़ मारेगी और उनके गालों पर पड़े थप्पड़ के निशान को देख दर्शक हंसे बिना ना रह सकेंगे। अक्षय कुमार का भी कहना है कि इस सीन की शूटिंग करते हुए उन्हें बहुत मजा आया। ये बेहद मजेदार था। सोनाक्षी भी इस सीन के बारे में बात करते हुए हंसती हैं।

हॉलीडे: ए सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी फिल्म में एक सीन है जिसमें एक बैकअप डांसर उन्हें थप्पड़ मारती है। अक्षय कुमार ने इंटरव्यू के दौरान कहा ये बहुत ही मनोरंजक बात है। उन्होंने कहा मेरे दिमाग में ऐसा कुछ खास नहीं चल रहा था। पूरा आइडिया ये था कि मैं इस डांसर को बताउँगा कि ये लड़़की (सोनाक्षी सिन्हा) मेरी बात नहीं मान रही है। इसपर बैकअप डांसर कहती है अगर वो तैयार नहीं हो रही है तो मैं आपके साथ आ जाती हूं। इसपर अक्षय उससे कहता है कि नहीं मुझे वही लड़की चाहिए। इसपर वो बैक अप डांसर नाराज हो जाती है और मुजे थप्पड़ मार देती है।

ए आर मुरुगाडोस द्वारा निर्देशित हॉलीडे जून 6 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में हैं। हॉलीडे फिल्म को लेकर अक्षय कुमार काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X