अक्षय कुमार ने सभी सुपरस्टार्स को पछाड़ा, इंस्टाग्राम पर ये कारनामा करने वाले पहले अभिनेता
Recommended Video

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म गोल्ड की सफलता के लिए जश्न मना रहे है और उनको इनाम की तरह गोल्ड की दर्शकों से मिल रहा है। बता दें कि एक और गोल्ड हाल ही में अक्षय कुमार को मिला है जो कि उनके लिए काफी यादगार है। दरअसल अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स पूरे कर लिए है और इसी मौके पर इंस्टाग्राम उनको एक स्मृति चिन्ह दिया है।
बता दें कि अक्षय कुमार ने उस स्मृति चिन्ह के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जो कि जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि ये एक माइलस्टोन पार करने जैसा है और इंस्टाग्राम ने इसका सम्मान किया है।

अक्षय कुमार इस मौके पर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे है और उन्होने लिखा है कि एक और गोल्ड के लिए दर्शकों का शुक्रिया क्योंकि वो पहले अभिनेता है जिसने 20 मिलियन का आकड़ा इंस्टाग्राम पर पार किया है।
अक्षय लिखते है कि वो काफी ज्यादा खुश है और आपके प्यार के लिए वो तहेदिल से धन्यवाद देते है। बता दें कि अब बॉलीवुड में कोई भी अभिनेता इंस्टा पर फॉलोवर्स के मामले में अक्षय कुमार के बराबर नहीं खड़ा है।
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड तो बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा ही रही है इसके साथ साथ वो दो और फिल्मों में व्यस्त चल रहे है जिसका नाम केसरी और हाउसफुल 2 है।
बता दें कि फिल्मों की शूटिंग काफी जोरो पर है दर्शकों को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार की गोल्ड एक खेल पर आधारित फिल्म है और इसमें उन्होने एक कोट का रोल किया है और इनका मकसद देश के लिए गोल्ड लाना है।


Click it and Unblock the Notifications
