Shhh: अक्षय कुमार करने वाले हैं रूस्तम के लिए तगड़ा मेकओवर!
[बॉलीवुड समाचार] पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार अपने ज़बर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म रूस्तम इसी कड़ी में नया अचीवमेंट साबित होगी। हालांकि फैन्स अभी भी उनकी फिल्म एयरलिफ्ट के ट्रेलर से निकल नहीं पा रहे हैं। अक्षय कुमार ने एक बार फिर शानदार ढंग से फैन्स को हैरान किया है। वहीं उनकी अगली फिल्म रूस्तम की डीटेल्स और भी हैरान कर देंगी।
अगर खबरों की मानें तो फिल्म में 1950 का दशक दिखाया जाएगा और इसके लिए अक्षय कुमार एक तगड़ा मेकओवर लेंगे। वैसे भी उनकी ब्रदर्स, सिंह इज़ ब्लिंग और बेबी में तीन अलग लुक थे। और अब अक्षय कुमार बिल्कुल नए लुक में नज़र आएंगे। रूस्तम अगले साल अगस्त में रिलीज़ होगी।
MUST READ: बेबी Vs बजरंगी भाईजान
नीरज पांडे और अक्षय कुमार ने 'स्पेशल 26' और 'बेबी' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। और अब वो रूस्तम के साथ हैट्रिक मारने वाले हैं। हालांकि इसे रोमांटिक फिल्म बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत में यह मर्डर मिस्ट्री है। उनकी मर्डर मिस्ट्री में छोटी-छोटी बातों को इस तरह पेश किया जाएगा कि दर्शक एक सेकंड के लिए भी फिल्म मिस करना नहीं चाहेंगे।
जानिए अक्षय कुमार क्यों हैं हर फ्लेवर में सुपरहिट -


Click it and Unblock the Notifications

