अक्षय कुमार की बढ़ी मुसीबतें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस- जानें क्या है पूरा मामला!
मध्य प्रदेश में कटनी की एक अदालत ने अक्षय कुमार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उन्हें उनकी पांच साले पहले आई फिल्म रुस्तम की वजह से थमाया गया है। दरअसल फिल्म रुस्तम में एक सीन में वकीलों को बेशर्म कहा गया था, जिसे लेकर कटनी निवासी अधिवक्ता मनोज गुप्ता ने अदालत में याचिका दायर की है।
अक्षय कुमार के साथ अन्य लोगों का नाम भी शिकायत में दर्ज है। जैसे जी इंटरटेनमेंट इन्टरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा, फिल्म डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई, फिल्म कलाकार अनंग देसाई, सिटी प्राईड सिनेमा हॉल सिटी मॉल के मालिक सुरेश गुप्ता आदि।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के चलते बिजी चल रहे हैं। हाल में ही उन्होंने अतरंगी रे, बेल बॉटम जैसी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया। वहीं दिवाली पर पृथ्वीराज जैसी फिल्म लेकर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











