Akshay Kumar: अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, स्वतंत्रता दिवस पर कहा- दिल और सिटीजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी

Akshay Kumar gets his Indian Citizenship: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ी खबर शेयर की है। उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है और उन्हें एक पोस्ट के साथ ये जानकारी दी है। बता दें, अक्षय कुमार के पास अब तक कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं।
अक्षय कुमार ने पेपर्स के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "दिल और सिटीजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी.. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.. जय हिंद!"
2019 में दिया था आवेदन
काफी समय से अक्षय कुमार भारत की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- "कनाडा का पासपोर्ट होने का यह मतलब नहीं कि मैं किसी से कम भारतीय हूं। मुझे अपना पासपोर्ट मिलने के बाद यहां नौ साल हो गए हैं। जी हां, मैंने 2019 में कहा था कि मैं भारत की नागरिकता ले लूंगा। मैंने इसके लिए आवेदन दे दिया है। लेकिन इसके बाद कोरोना आ गया। दो ढाई साल सब कुछ बंद रहा। मुझे आशा है कि जल्द ही मेरा भारत का पासपोर्ट मुझे मिल जाएगा।"
कनाडा की नागरिकता को लेकर होते थे ट्रोल
अक्षय कुमार को अक्सर कनाडा की नागरिकता को लेकर ट्रोल किया जाता रहा। ट्रोलर्स उन्हें कनाडियन कुमार भी कहते थे और अक्षय बता चुके हैं कि उन्हें ये सुनकर बुरा भी लगता है। पिछले कुछ सालों में अक्षय ने देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर कई फिल्में की हैं, जिसे लेकर वो चर्चा में रहते हैं.. लेकिन इन्हीें फिल्मों पर कई बार बवाल भी हो चुका है, जिसके बाद उन्हें नागरिकता को लेकर ट्रोल किया जाता है। बहरहाल, अब सुपरस्टार ने सभी के मुंह पर ताला लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications