''अक्षय कुमार को मुझसे 400 गुणा ज्यादा पैसे मिलते हैं.. हमारी कोई तुलना नहीं..''
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में हैं, जो एक साल में एक फिल्म के लॉजिक पर विश्वास नहीं रखते हैं। हर साल अक्षय कुमार की लगभग 3 से 4 फिल्में रिलीज होती हैं। इस बारे में एक बार अक्षय कुमार ने एक बार बयान भी दिया था कि मुझे समझ नहीं आता.. इतने महीनों तक लोग एक ही फिल्म कैसे उलझे रहते हैं।
बहरहाल, अक्षय कुमार की इसी रफ्तार को रणदीप हुड्डा भी टक्कर देते हैं। लाल रंग, सरबजीत के बाद अब रणदीप हुडा की तीसरी फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' रिलीज होने के लिए तैयार है।
['हाउसफुल 3' से अक्षय कुमार बनेंगे रियल HERO.. 100 करोड़ पर कब्जा!]
हाल ही में जब रणदीप से पूछा गया कि क्या वे अक्षय कुमार को पीछे छोड़ देंगे तो रणदीप ने कहा हमारी तुलना नहीं हो सकती। अक्षय कुमार को मुझसे चार सौ गुना ज्यादा पैसा मिलता है।
हालांकि रणदीप ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि अक्षय अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा रहे हैं और वह हर फिल्म के साथ आगे बढ़ते हैं। उनकी फिल्मों का चुनाव बेहतरीन होता है।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













