अक्षय कुमार पर लगा भगवान राम को गाली देने का आरोप- हो गए बुरी तरह से ट्रोल
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म गुड न्यूज को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और इसके साथ साथ विवाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। इस समय उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिसको लेकर वो काफी ज्यादा ट्रोल हुए थे। बता दें कि अक्षय कुमार के ऊपर भगवान राम को गाली देने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि उनकी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के ट्रेलर में एक डायलॉग को लेकर ये सारा बवाल हुआ है।
लोगों का आरोप है कि भगवान राम के प्रति अपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग इशारों ही इशारों में किया है। इस डायलॉग की बात करें तो अक्षय कुमार से एक शख्स कहता है कि उनके बेटे का नाम होला राम क्योंकि वो होली को पैदा हुआ था।

इसपर अक्षय कुमार कहते हैं कि अच्छा ये लोहड़ी में को पैदा नहीं हुआ। फिर क्या था लोगों ने अक्षय कुमार को काफी ज्यादा ट्रोल करना शुरु कर दिया।
अक्षय कुमार के इस बयान के बाद उनको नागरिकता बिल से भी जोड़कर काफी बुरा भला सुनाया गया। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज इस इसी महीने 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











