ब्लॉकबस्टर फिल्म की तैयारी.. सनी देओल ने किया अक्षय कुमार को REPLACE
सनी देओल की इस वर्ष 'घायल वंस अगेन' रिलीज हुई। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल न कर पाई हो, लेकिन सनी एक बार फिर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। सनी अपनी कई फिल्मों की तैयारी में भी लग गए हैं।
बहरहाल, सनी देओल के फैंस यह जान कर खुश होंगे कि बाहुबली के लेखक एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने अपनी अगली फिल्म के लिए सनी को साइन किया है। जी हां, जिन्होंने 'बजरंगी भाईजान' और 'बाहुबली- द बिगिनिंग' जैसी सफल फिल्में लिखी हैं।
MUST READ: ना शाहरूख.. ना रणवीर.. इस ब्लॉकबस्टर में होंगे सलमान खान!
फिल्म का नाम होगा 'मेरा भारत महान'। फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह देशभक्ति फिल्म होगी। इसे राजामौली अपने बैनर तले बनाएंगे। लेकिन फिलहाल, यह तय नहीं है कि वे इस फिल्म का निर्देशन करेंगे या नहीं। फिल्म में सनी देओल के अलावा धर्मेन्द्र भी फिल्म में कैमियो निभाते नजर आएंगे।
MUST READ: शाहरूख से लेकर सलमान.. सनी देओल ने एक साथ सबको दी चुनौती!
बता दें, इस फिल्म के लिए पहले अक्षय कुमार से संपर्क किया गया था। अक्षय कुमार को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी। लेकिन अक्षय के पास साल 2018 तक डेट्स नहीं थे। लिहाजा, विजयेन्द्र प्रसाद ने फिर सनी देओल को कास्ट कर लिया और वे अपनी कास्टिंग से बेहद खुश हैं।
यहां जानें साल 2017 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications