मां को याद करके इमोशनल हुए अक्षय कुमार, टूटे दिल के साथ शेयर किया रामसेतु के सेट से भावुक VIDEO

सूर्यवंशी की सुपरहिट होने के बाद अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म रामसेतु में जुट गए हैं। रामसेतु की शूटिंग के बीच अक्षय कुमार ने एक भावुक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद इमोशनल दिख रहे हैं। इसकी वजह है कि उनकी मां।

कुछ महीने पहले अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। अभिनेता ने कोरोना काल के बाद अपनी मां को खो दिया। रामसेतु के दौरान वह अपनी मां को काफी याद कर रहे हैं और उन्होंने एक भावुक कर देना वाला वीडियो भी शेयर किया।

Akshay Kumar mother, aruna bhatia, Akshay Kumar on ram setu set, Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज मां की बहुत याद आ रही है। इस वीडियो में अक्षय कुमार फिल्म के लुक में नजर आ रहे हैं। तेज हवाओं के बीच अक्षय कुमार के हिलते बाल और चेहरे पर चिंता और दुख का भाव, जिससे पता चलता है कि वह काफी दुखी हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड में गायत्री मंत्र चल रहा है।

बीमारी के चलते निधन

बीमारी के चलते निधन

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बीमारी के चलते सितंबर 2021 में निधन हो गया। उस दौरान एक्टर विदेश में शूटिंग कर रहे थे और मां की तबीयत बिगड़ने के बारे में जब अक्षय कुमार को पता चला था तो वह विदेश से तुरंत मुंबई लौटे थे।

अक्षय कुमार के लिए असहनीय दर्द

अक्षय कुमार के लिए असहनीय दर्द

मां के निधन की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए कहा था कि मां का चले जाना उनके लिए असहनीय दर्द है जिसे वह बयां नहीं कर सकते। अक्षय कुमार की इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान से लेकर अन्य बड़े सितारों ने ट्वीट किया था।

सूर्यवंशी से तोड़े रिकॉर्ड

सूर्यवंशी से तोड़े रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की दिवाली के मौके पर सूर्यवंशी थिएटर में रिलीज हुई जिसमें बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। 150 करोड़ का आकड़ा फिल्म पूरा कर चुकी है और कोरोना के बाद ये पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसने ये रिकॉर्ड कायम किया है।

रामसेतु की शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार

रामसेतु की शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार इन दिनों दमन में हैं और रामसेतु की शूटिंग कर रहे हैं। रामसेतु में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X