एक्शन के बाद फिर कॉमेडी करेंगे अक्षय

अक्षय की पिछली बहुचर्चित एक्शन फिल्म ब्लू को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी. इसलिये अक्षय की उम्मीद अब इस कामेडी फिल्म पर है. दे दनादन दे में फिर वही तिकडी है जो प्रियदर्शन की फिल्म हेरा फेरी में थी. फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी भी हैं. साथ में अक्षय के लिये लकी बनी कैटरिना कैफ भी है.
अक्षय और कैटरिना की यह चौथी फिल्म है, इससे पहले वे दोनो नमस्ते लंदन, वेलकम और सिंह इज किंग में थे और कहना न होगा कि तीनो फिल्म सुपर हिट हुई थी. यही वजह है कि अक्षय को दे दनादन की सफलता पर कोई संदेह नहीं है. लगता है अक्षय, सुनील, परेश और कैटरिना की यह चौकडी बाक्स आफिस में जोरदार धमाल मचायेगी.
akshay kumar अक्षय कुमार ऐक्शन कामेडी खट्टामीठा निखिल आडवाणी प्रियदर्शन khatta meetha nikhil advani priyadarshan sajid nadiadwala


Click it and Unblock the Notifications