दीवाली पर अक्षय ने 103 शहीदों के परिवार को दिया तोहफा..शानदार
अक्षय कुमार की देशभक्ति और देश की आर्मी के प्रति प्यार से हम सभी वाकिफ हैं। वो अक्सर शहीदों के परिवार वालों को मदद देने की बात करते हैं और खुद भी इनमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। एक बार फिर अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा ही किया है।
दरअसल दीवाली के मौके पर अक्षय कुमार ने 103 शहीदों के परिवार वालों को 25000 रुपए की राशी दी। यह सभी परिवार महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले हैं। दरअसल कोल्हापुर में स्पेशल इंस्पेक्टर विश्वास नांगरे कोल्हापुर के 103 शहीदों के परिवार वालों के घर मिठाई भेजने की योजना बना रहे थे।

जब अक्षय कुमार को इस बात का पता चला तो उन्होंने हर परिवार को 25000 रुपए और एक पत्र लिखकर दीवाली की शुभकानाएं दी। जाहिर है इससे शहीदों के परिवार में भी खुशियां भर गईं। अक्षय कुमार ने पत्र में लिखा कि ये उनकी तरफ से बच्चों के लिए भेंट है।
इसके पहले भी अक्षय कुमार उरी हमले में शहीद हुए आर्मी के जवानों के परिवार की मदद कर चुके हैं और वो हमेशा लोगों ने भी कहते हैं कि वो शहीदों के परिवार वालों की मदद के लिए आगे आएं।


Click it and Unblock the Notifications