अभिनेता Akshay Kumar ने अपने कनाडाई पासपोर्ट को लेकर खुलकर दिया बयान

Recommended Video
Akshay Kumar: खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस अक्षय कुमार अपने विचारों को हमेशा ही खुले तौर पर रखते हैं। हाल ही में अपनी कनाडाई नागरिकता को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी है और बताया कि उनके लिए भारत कितना मायने रखता हैं।
गौरतलब है कि, अक्षय कुमार अक्सर ही अपने कनाडाई पासपोर्ट को लेकर ही अलोचनाओं का सामना करते रहते हैं। इसके बारें में बैसे तो अभिनेता कोई ना कोई सफाई देते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, भारत मेरे लिए सब कुछ है, मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी पाया है, यहीं से पाया है। और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे वापस देने का मौका मिला है। आपको बुरा लगता है जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं।
इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी बताया कि क्यूं उन्होंने कनाड़ा की नागारिकता अपनाने का सोचा था। दरअसल यह बात उस दौर की है जब अक्षय की 15 से ज्यादा फिल्मे फ्लॉप हो गई तो उन्होंने वहां काम करने के बारें में सोचा। अक्षय कुमार ने कहा, मैंने सोचा कि भाई, मेरी फिल्में तो नहीं चल रही हैं और मुझे काम करना हैं। मैं वहां काम के लिए गया था। मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने मुझे वहां आने के लिए कहा तो मैंने आवेदन के लिए एप्लाई कर दिया।
आगे इसको लेकर उन्होंने कहा, मेरी बस दो फिल्में रिलीज होने को बची थीं और यह किस्मत की बात है कि वे दोनों सुपरहिट हो गईं। मेरे दोस्त ने कहा, वापस जाओ, फिर से काम करना शुरू करो। मुझे कुछ और फिल्में मिलीं और मुझे और काम मिलता रहा। मैं भूल गया कि मेरे पास पासपोर्ट है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पासपोर्ट को बदलवाना चाहिए लेकिन अब हां, मैंने अपना पासपोर्ट बदलवाने के लिए आवेदन किया है और एक बार मुझे कनाडा से त्याग की स्थिति मिल गई है।
'हेरा फेरी', 'नमस्ते लंदन', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', सूर्यवंशी और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार आज सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता है। एक के बाद एक फिल्म करने वाले अक्षय लगातार अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
