Gabbar trailer release- आया घूसखोरों का बाप गब्बर!
कोसों दूर तक जब बच्चा रोता है तो मां कहती है सो जा बेटा वरना गब्बर आ जाएगा। और डर के मारे बच्चा सो जाता था। ये तो थी सालों पहले की दास्तां लेकिन अब वक्त के साथ गब्बर भी बदल गया है। पहले गब्बर सही लोगों को लूटता था अब वो गलत लोगों को रास्ते पर लाने का काम करता है।
हम बात कर रहे हैं गब्बर इज बैक फिल्म का जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म में अक्षय कुमार ने गब्बर का किरदार निभाया है जिसके हाथों में हैं पीडब्ल्यूडी यानी पावर वाला डंडा। ये डंडा हर उस भ्रष्ट इंसान के लिए है जिसे लगता है कि रिश्वत के बिना तो ये दुनिया चल ही नहीं सकती, कोई काम हो ही नहीं सकता।
भ्रष्टाचार को लेकर यूं तो कई फिल्में बन गयी हैं लेकिन गब्बर का टाइटल कुछ हटकर है जो कि नाम से जरुर निगेटिव है लेकन काम सारे हैं हीरो के। ट्रेलर लॉंच के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि मैं यहां को स्कूल खोलने नहीं आया हूं लेकिन फिल्म के जरिये कुछ संदेश अगर पहुंचा सकता हूं तो जरुर ऐसी फिल्में करुंगा।
तो आप भी मिलिये घूसखोरों के बाप गब्बर से जिसके नाम से कोसों दूर तक के लोग भी रिश्वत लेने से डरेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












