''हाउसफुल 3 और कमा सके.. इसीलिए 'उड़ता पंजाब' के लिए मैंने SETTING की....''
ताजा मामला देखा जाए तो फिल्म 'उड़ता पंजाब' की कंट्रोवर्सी अपने उफान पर है। अनुराग कश्यप के सपोर्ट में पूरी इंडस्ट्री खड़ी हो चुकी है। आमिर खान, अमिताभ बच्चन, जोया अख्तर, करण जौहर समेत बॉलीवुड के कई निर्देशक सेंसर बोर्ड के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
खैर, इस मामले में जब अक्षय कुमार से बात की गई थी तो उन्होंने सबसे मजेदार बयान दिया। जब अक्षय से इस कंट्रोवर्सी पर बयान देने को कहा गया तो उन्होंने कहा- इस बारे में मेरे दोस्त चंकी पांडे ज्यादा अच्छा बताएंगे, क्योंकि उनकी पहली फिल्म 'आग ही आग' पहलाज निहलानी ने ही बनाया था।
[सलमान भी हो गए पीछे.. 'हाउसफुल 3' का ताबड़तोड़ रिकॉर्ड]
इतना ही नहीं, अक्षय कुमार ने आगे कहा कि.. वैसे उड़ता पंजाब की रिलीज टल जाए तो अच्छा ही है.. हाउसफुल 3 को कमाने का और मौका मिल जाएगा।
फिर चंकी पांडे ने मजाकिए लहजे में कहा- निहलानी जी इंडस्ट्री में मेरे गॉडफादर हैं.. हालांकि मैंने उड़ता पंजाब देखा तो नहीं हैं.. लेकिन उड़ते तो तोते हैं, पंजाब कैसे उड़ने लगा। वैसे मैंने निहलानी जी स्पेशल रिक्वेस्ट किया था कि फिल्म को पोस्टपोंड कर दें, ताकि हाउसफुल 3 को और कमाने का मौका मिल जाए।
बहरहाल, यहां पढ़ें उड़ता पंजाब कंट्रोवर्सी पर बॉलीवुड सितारों का बयान-
देखें वीडियो :


Click it and Unblock the Notifications














