अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर कपिल शर्मा का बनाया मजाक- जानिए क्यों लिखा 'सुबह मिलते हैं'
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। बता दें कि उनका जन्मदिन 9 सितंबर को होता है और इस दौरान उनको ढेर सारी शुभकामनाएं फैंस और उनके दोस्तों की तरफ से मिलती हैं। लेकिन इस समय कपिल शर्मा को जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा लिखा है जो कि वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस बात को लेकर काफी ज्यादा खुश हो गए हैं कि अक्षय कुमार फिर से कपिल शर्मा के शो में आ रहे हैं।
दरअसल कपिल शर्मा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था.. 'जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो अक्षय पाजी, तमाम उम्र आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है और अब भी सीख रहे हैं.. ईश्वर आपको हमेशा ख़ुश और तंदुरुस्त रखे और आप ऐसे ही दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत बने रहें।

प्यार एवं आदर सहित।' इस बात का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा था.. शुक्रिया कपिल... 'मिलते है जल्द ही सुबह सवेरे'.. इसके साथ अक्षय ने मस्ती वाला इमोजी शेयर किया है।
दरअसल कपिल शर्मा को सुबह जल्दी उठना नहीं पसंद है और अक्षय कुमार के कारण उनको शो की शूटिंग सुबह सुबह करनी पड़ती है, इस वजह से अक्षय कुमार उनका मजाक उड़ा रहे थे।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार इस समय फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर चर्चा में हैं और लॉकडाउन के बाद पहली बार वो किसी शो का हिस्सा बनेंगे जो कि धमाकेदार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications