#ViralVideo: अक्षय कुमार ने दो टूक कहा - अपनी फिल्म की चिंता करने वालों...शर्म करो!
अक्षय कुमार ने थोड़ी देर पहले एक वीडियो डाला है एकदम दो टूक बात करते हुए। किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, सुपरस्टार की तरह नहीं केवल एक आर्मी ऑफिसर के बेटे की तरह।
अक्षय कुमार ने इस वीडियो में सबको धिक्कारते हुए कहा कि काफी दिन से कहना चाह रहा था लेकिन आज कह रहा हूं - कोई सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत मांग रहा है, कोई पूछ रहा है पाकिस्तानी आर्टिस्ट यहां रहे या नहीं रहें। अरे शर्म कर लो थोड़ी सी। 18 जवान उड़ी अटैक में शहीद हो गए और आप यहां मुद्दे ढूंढ रहे हैं।
[#BeingIndian: अक्षय कुमार का पाकिस्तानी कलाकारों पर दो टूक फैसला]
एक 24 साल का जवान नितिन यादव शहीद हो गया आपके लिए। उसके परिवार को ये चिंता नहीं है कि आपकी फिल्म रिलीज़ होगी कि नहीं। अक्षय यही नहीं, रूके हैं, उन्होंने अपना गुस्सा हर इंसान पर निकाला है। देखिए ये पूरा वीडियो -
https://www.facebook.com/akshaykumarofficial/videos/10154273500968283/


Click it and Unblock the Notifications