एक साल में 3-4 फिल्में करने के बारे में पूछे जाने पर Akshay Kumar का फूटा गुस्सा, 'मैं गलत क्या कर रहा हूं'

बॉलीवुड में काफी कम ही अभिनेता ऐसे हैं जो साल में चार से पांच फिल्में कर जाते हैं। ऐसे में सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम हमेशा लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। इस बारे में उनसे कई बार सवाल भी किये जाते रहे हैं। जिसका जवाब उन्होंने कई बार मजाक में, तो कई बार गंभीरता से दिया है। लेकिन बीते दिन एक इवेंट में अभिनेता का गुस्सा साफ जाहिर हुआ।
अक्षय कुमार एक इवेंट में शरीक हुए थे, जहां उन्होंने साल में चार फिल्में करने को लेकर मिल रहे आलोचना पर जवाब दिया है। साल में चार से पांच फिल्में करने को लेकर सवाल पूछे जाने पर अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं गलत क्या कर रहा हूं। मैं काम कर रहा हूं, चोरी तो नहीं करता।"
अक्षय ने कहा, "आप मुझे बताइए, कोई अपने बच्चों को पूछता है कि वो इतना ज़्यादा काम क्यों कर रहे हैं? लोग पूछते हैं कि जुआ क्यों खेलता है? इतना पीता क्यों है? ये ज़्यादा काम करने पर कौन सवाल उठाता है.. हां, मैं साल की चार फिल्में करता हूं। मैं ऐड फिल्मों में भी काम करता हूं। मैं काम करता हूं न.. किसी से चोरी तो नहीं करता।"

मुझे ये सवाल समझ नहीं आते
अभिनेता ने आगे कहा, "मुझे ये सब समझ नहीं आता। मीडिया वाले पूछते हैं कि आप सुबह जल्दी क्यों उठ जाते हैं? मगर सुबह तो जागने के लिए ही होती है न.. वो मुझसे पूछते हैं कि आप जल्दी क्यों सो जाते हैं? अरे बेवकूफ रात को सोता है आदमी।"

मैं गलत क्या कर रहा हूं
बता दें, पिछले दिनों निर्माता बोनी कपूर ने भी अक्षय कुमार पर तंज मारा था कि वो फिल्मों को समय नहीं देते हैं। एक साथ कई फिल्मों पर काम करने को लेकर अक्षय ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि मैं गलत क्या कर रहा हूं। मैं करूंगा काम.. और जिसको भी काम मिलेगा, वो क्यों नहीं करेगा। मैं चार फिल्में करूंगा. मैं फिल्मों को 50 दिन दूंगा। ज़रूरत पड़ने पर 90 दिन भी दूंगा।"

मैं काम करता हूं, आपको क्या तकलीफ है
फिल्मों को समय ना देने और 30-40 दिनों में शूटिंग खत्म कर देने की बातों पर अक्षय ने कहा, "जब मैं 40 दिन की बात कर रहा होता हूं, तो मैं सिर्फ अपने शूट वाले दिनों की बात कर रहा हूं। फिल्में बनाने में काफी वक्त लगता है। कम से कम 80-90 दिन।कभी मैंने इस बारे में बात नहीं की है.. लेकिन आज मेरा मन करता है मैं बोलूं। क्या बात है? शेरवानी में क्या परेशानी है कि मैं इतना काम करता हूं तो आपको इतनी तकलीफ होती है।"

अक्षय कुमार की फिल्में
साल 2022 में अक्षय कुमार की चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और राम सेतु.. और चारों की फिल्में फ्लॉप रही हैं।
बहरहाल, वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की भी लंबी लिस्ट है। अगले साल अक्षय की OMG 2, बड़े मियां छोटे मियां, सेल्फी, सोररई पोट्रू रीमेक.. जैसी फिल्में आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications