..................... Akshay Kumar and Fox Star Hindi to collaborate for a slate of three films - Hindi Filmibeat

एक साथ तीन फिल्में साइन- अक्षय कुमार करेंगे बैक टू बैक धमाका- ये होगी पहली फिल्म!

अक्षय कुमार और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने एक साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है। इस डील के तहत पहला प्रोजेक्ट है- मिशन मंगल। जो कि बॉलीवुड की पहली अंतरिक्ष पर बनी फिल्म होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, राधिका आप्टे भी दिखेंगी। इस फिल्म के सह- निर्माता हैं आर बाल्कि और निर्देशक होंगे जगन शक्ति। इस फिल्म की शूटिंग मध्य नवंबर से शुरु हो जाएगी।

धमाकेदार फिल्म की REMAKE- साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान खान!

यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा। विद्या बालन महिलाओं की टीम को लीड करेंगी। इस टीम में राधिका आप्टे, सोनाक्षी सिन्हा, निमरत कौर और नित्या मेनन दिख सकते हैं। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Akshay Kumar

यह काफी बिग बजट फिल्म होगी। अक्षय कुमार ने फॉक्स स्टार के साथ इस डील पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर दर्शकों को मनोरंजन के साथ साथ महत्वपूर्ण सिनेमा देंगे। हमारे फिल्मों का कंंटेंट ऐसा हो.. जो दर्शकों को जागरुक करे और एक तरह की समर्थता दे।

बहरहाल, यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X