..................... Akshay Kumar | Flop Film | Sad | अक्षय कुमार | फ्लॉप फिल्म | निराश नहीं - Hindi Filmibeat

लगातार 14 फिल्मों के बाद भी अक्षय निराश नहीं

Akshay Kumar
पिछले लगभग दो सालों में लगातार फ्लॉप फिल्में देने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें असफलताएं परेशान नहीं करती हैं। उन्हे निराशा जरूर होती है लेकिन अपनी नाकामयाबी से वह निराश नहीं होते। यह तो बिजनेस है जो आज चल गया तो कल मंदी में आ गया लेकिन वो परेशान नहीं होते है। ऐसा नहीं है कि ऐसा उनके साथ पहली बार हो रहा है। अक्षय पहले भी यह कठिन दौर देख चुके हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि पिछले करीब दो सालो में अक्षय ने लगातार 14 फिल्में फ्लॉप दी हैं। जिसमें देशी ब्वॉयज, खट्टा-मीठा, एक्शन रिप्ले, तीस मार खां, थैंक यू शामिल है जो नामीगिरामी डायरेक्टरों की थीं। अक्षय कुमार ने साफ कहा कि वो फ्लॉप फिल्मों से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं।

मैं अपनी अगली फिल्म में और ज्यादा मेहनत करता हूं। प्रत्येक इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है। यदि आप इसे समझते हैं तो आप कभी भी परेशान नहीं होंगे। मुझे इतना पता है कि मैं इस समस्या से जरूर उबर जाऊंगा और बहुत जल्द फिल्मों से वापसी करूंगा। फिलहाल अक्षय कुमार इन दिनों हाउसफुल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X