मकर संक्राति पर अक्षय कुमार ने उड़ाई पतंग, बेटी ने पकड़ी फिरकी, Video वायरल
अक्षय कुमार एक ऐसे सुपरस्टार है जो कि अपने परिवार के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना पसंद करते है। इस समय पूरे देश में मकर संक्रांति के त्योहार की धूम है और ऐसे में सुपरस्टार अक्षय कुमार ने काफी मस्ती के साथ इस त्योहार का आनंद उठाया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बेटी नितारा के साथ पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहें हैं और नितारा उनका साथ फिरकी के पकड़ कर दे रहीं हैं।
अक्षय कुमार का दिल्ली वाला अंदाज अक्सर नजर आ जाता है और कई मौकों पर वो ऐसी मस्ती करते दिख जाते हैं। मकर संक्रांति के त्योहार में पतंग उड़ाने का चलन है जो कि उत्तर भारत में कुछ ज्यादा ही खास होता है।

ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसको शेयर कर रहें हैं। वीडियो खुद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है कि मिलिए पापा की नन्ही साथी से जो कि पतंग उड़ाने में मेरी मदद कर रही है और पतंग उचाईंयों को छू रही है।


Click it and Unblock the Notifications