..................... Akshay Kumar flies back to UK to resume his shoot for Mission Cindrella with Rakul Preet Singh | मां के निधन के कुछ दिन बाद लंदन वापस गए अक्षय कुमार, मिशन सिंड्रेला की शूटिंग - Hindi Filmibeat

मां के निधन के दो दिन बाद ही लंदन लौटे अक्षय कुमार, वापस शुरू करेंगे मिशन सिंड्रेला की शूटिंग

अक्षय कुमार अपनी मां अरूणा भाटिया के निधन के दो दिन बाद ही लंदन वापस लौट गए हैं। अक्षय कुमार लंदन में अपनी अगली फिल्म मिशन सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे जब उनकी मां अरूणा भाटिया की तबीयत भारत में काफी खराब हो गई। अक्षय कुमार आनन फानन में 6 सितंबर को भारत लौट आए। उनकी मां अरूणा भाटिया ICU में भर्ती थीं।

अक्षय कुमार ने सबसे अपनी मां के लिए दुआ करने को कहा लेकिन 8 सितंबर की सुबह, अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का निधन हो गया। अक्षय कुमार अपनी मां के अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी कर अपना काम वापस शुरू करने पहुंच गए हैं।

akshay-kumar-flies-back-to-uk-to-shoot-for-mission-cindrella-two-days-after-his-mother-s-death

अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटी नितारा और बेटे आरव के साथ लंदन रवाना हो गए हैं जहां उनकी फिल्म मिशन सिंड्रेला की टीम उनका इंतज़ार कर रही है। अक्षय कुमार 80 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब वो फिल्म की हीरोइन रकुल प्रीत सिंह के साथ अपने सीन पूरे करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X