..................... Akshay Kumar flies back from UK leaving film shoot, as his mother is critical and is in ICU | अक्षय कुमार के मां की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती- फिल्म की शूटिंग छोड़ यूके से वापस आए एक्टर - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के मां की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती- फिल्म की शूटिंग छोड़ यूके से वापस आए एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोमवार की सुबह यूके से वापस मुंबई आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मां अरूणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मां की खबर सुनकर अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग छोड़कर आनन फानन में यूके से वापस मुंबई आ गए। बता दें, अक्षय यूके में अपनी आगामी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे।

Recommended Video

Akshay Kumar की मां Aruna Bhatia की बिगड़ी तबीयत, ICU में हुई भर्ती | FilmiBeat

हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने अपने निर्माताओं से कहा है कि वे उन सीन्स की शूटिंग जारी रखें जिसमें उनकी जरूरत नहीं है। उनका हमेशा से मानना ​​रहा है कि व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद काम जारी रहना चाहिए।

Akshay Kumars mother is critical

बता दें, अक्षय कुमार को अपनी मां से बेहद लगाव है। अरूणा भाटिया 77 वर्ष की हैंऔर कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अक्षय इन परिस्थितियों में अपनी मां से दूर नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने अचानक भारत वापस आने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X