अक्षय कुमार का सालों पुराना वीडियो, पहला स्क्रीन टेस्ट देते हुए ऐसे शर्मा रहे थे 'खिलाड़ी' Video

राजीव हरी ओम भाटिया, ये नाम आप शायद नहीं जानते होंगे, लेकिन जब अक्षय कुमार का नाम लेंगे तो तपाक से कह देंगे बॉलीवुड का खिलाड़ी, सुपरस्टार, स्टंटमास्टर वगैरह वगैरह। अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री के लिए अपना नाम बदल लिया था। जैसा कि बॉलीवुड में पहले से कई सितारे करते आए हैं। अक्षय कुमार ने अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत साल 1991 में सौगंध फिल्म से की थी, जिसमें उनके साथ शांति प्रिया नजर आई थीं, जिसे राज सिप्पी द्वारा डायरेक्ट किया गया था।

अब आप सोच रहे होंगे अचानक ये सौगंध और अक्षय कुमार के डेब्यू की बात क्यों हो रही है, तो बता दें सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। ये वीडियो अक्षय कुमार का पहला स्क्रीन टेस्ट का है जिसमें वह ऑडिशन देते दिख रहे हैं। जिसमें वह शर्माते भी दिख रहे हैं।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार का सालों पुराना वीडियो फैंस को इंटरनेट के खजाने में से मिल गया, अब धड़ल्ले से उनके फैंस इसे शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो एक चैट शो का है जब अक्षय कुमार गेस्ट बनकर पहुंचे थे और शो में उनके स्क्रीन टेस्ट के वीडियो को फैंस के साथ पहली बार साझा किया था।

फारुख शेख के चैट शो जीना इसी का नाम है, में अक्षय कुमार बतौर मेहमान पहुंचे। इस शो की भी सालों पुरानी बात हो गई है। इस दौरान पारुख शेख ने खिलाड़ी के फैंस को अक्षय कुमार का स्क्रीन टेस्ट का वीडियो दिखाया, जिसमें एक्टर मार्शल आर्ट करते नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस नगमा द्वारा रोमांटिक सीन भी करते दिख रहे हैं।

अब अक्षय कुमार डेब्यू के बाद से काफी बदल गए हैं। पहले की तरह लंबे बाल भी नहीं है और पहले के मुताबिक ज्यादा फिट हो गए हैं। उनकी फिटनेस और शानदार पर्सनैलिटी ही राज है कि वह आज भी खुद से 20-25 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर हैं अक्षय कुमार

बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर हैं अक्षय कुमार

साल 1991 से अक्षय कुमार ने जो सफर शुरू किया वह आजतक जारी है और सालों-साल जारी रहेगा। वह बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर हैं और कमाई के मामले में भी टॉप पर रहते हैं।

अक्षय कुमार की दरियादिली

अक्षय कुमार की दरियादिली

अक्षय कुमार अपनी दरियादिली के मामले में भी काफी आगे हैं। पिछले साल कोरोना में 25 करोड़ का दान दिया, इस साल भी गौतम गंभीर फाउंडेशन में एक करोड़ दान दिया। वहीं पहले भी वह कई बार बाढ़ पीड़ित, सैनिकों व ट्रांसजेंडर आदि की मदद के लिए आर्थिक सहायता दे चुके हैं।

अक्षय कुमार की फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्में

अक्षय कुमार के पास ढेर सारी फिल्में भी हैं। 'सूर्यवंशी' से लेकर'अतरंगी रे', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे', 'रामसेतु' और 'बेल बॉटम' समेत कई फिल्में हैं।

जबरदस्त फैन फॉलोइंग

जबरदस्त फैन फॉलोइंग

अक्षय कुमार ने इतने सालों में खूब नाम कमाया है। उन्होंने जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी अर्जित भी की है।

देखिए अक्षय कुमार का वायरल होता वीडियो, जिसमें आपको खिलाड़ी का सालों पुराना अंदाज देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X