अक्षय कुमार की पहली को-स्टार अब डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार, 6 सालों के ब्रेक के बाद अब वेब सीरिज में आएंगी नजर
अक्षय कुमार की फिल्म 'सौगंध' से 1991 में बॉलीवुड में एंट्री लेनेन वालीं शांति प्रिया एक बार फिर खबरों में हैं। लगभग 6 सालों के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर कमबैक कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शांति प्रिया 'द धारावी बैंक' नाम की वेब सीरिज में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस सीरिज को लेकर अब तक ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।
कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करने के बाद शांति प्रिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन यहां उन्हें खास सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने तीन से चार दफा अपने करियर से ब्रेक लिया है। वहीं, कुछ सालों के बाद वो टेलीविजन की ओर मुड़ गईं और 'माता की चौकी' और 'द्वारकाधीश' जैसी टीवी सीरियलों में दिखीं।

शांतिप्रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में साउथ फिल्म से की थी। फिर वह बॉलीवुड आईं, जहां उन्होंने चार से पांच फिल्में कीं। साल 1995 में उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ रॉय से शादी कर ली थी। सिद्धार्थ के साथ उनके दो बेटे शुभम और शिष्य हैं। बता दें, साल 2004 में सिद्धार्थ का निधन हो गया।
बहरहाल, पिछले साल शांति प्रिया अचानक चर्चा में आ गईं थीं, जब उन्होंने यह रिवील किया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें बॉलीवुड में रंगभेद का सामना करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications











