Akshay Kumar ने फ्लॉप फिल्मों पर आखिरकार तोड़ दी चुप्पी, बोले- 'बहुत सारा खून और पसीना..'

अक्षय कुमार के लिए ये वक्त किसी बुरे दौर से ज्यादा और कुछ नहीं। वो जिस भी फिल्म में हाथ डालते हैं वो फ्लॉप हो जाती है। इस वक्त वो मुश्किल में हैं और खुलकर अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बात की है।
"बड़े मियां छोटे मियां" एक बड़े बजट की फिल्म थी और इसके फ्लॉप होने के बाद लोग काफी हैरान थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। इसके बाद सुपरस्टार की फिल्म "सरफिरा" रिलीज हुई और उसकी भी हालत खराब हो गई।
फ्लॉप फिल्मों पर बोले अक्षय कुमार
हाल ही में फोर्ब्स इंडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है। लेकिन आपको उम्मीद की किरण देखना सीखना होगा। हर असफलता आपको सफलता का कीमत सिखाती है और उसके प्रति भूख को और भी बढ़ा देती है। सौभाग्य से, मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही इससे निपटना सीख लिया था।''
इसके अलावा अक्षय कुमार ने कहा, ''बेशक, यह आपको दुख पहुंचाता है और प्रभावित करता है, लेकिन इससे फिल्म की किस्मत नहीं बदलेगी। यह ऐसा कुछ नहीं है जो आपके नियंत्रण में है... आपके नियंत्रण में जो है वह है कड़ी मेहनत करना, सुधार करना और अपनी अगली फिल्म के लिए अपना सब कुछ देना। इसी तरह मैं अपनी ऊर्जा का उपयोग करता हूं और अगले की ओर बढ़ने की कोशिश करता हूं, अपनी ऊर्जा को वहां पर टिकाकर करता हूं जहां यह सबसे ज्यादा मायने रखता है।''
वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म खेल खेल में को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इसका प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और फरदीन खान जैसे सितारे हैं। इस फिल्म से अक्षय कुमार और उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications