रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर हुआ सूर्यवंशी का धमाका - अक्षय कुमार ने किया रिलीज़ डेट का एलान

आखिरकार, वादे के मुताबिक, अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट का एलान कर ही दिया है। और ये एलान हुआ है, रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर। अक्षय कुमार ने एक छोटा सा प्रोमो ट्वीट करते हुए बताया कि आखिरकार, 30 अप्रैल को आ रही है पुलिस। अक्षय ने ये भी लिखा कि आपसे सिनेमाघरों में मिलने का वादा किया था और अब वादा पूरा कर रहे हैं।

काफी समय से सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं। पहले इसे होली रिलीज़ बताया गया और फिर 2 अप्रैल की गुड फ्राईडे रिलीज़। अब आखिरकार फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।

akshay-kumar-finally-announces-sooryavanshi-release-date-on-rohit-shetty-s-birthday

सूर्यवंशी विशुद्ध मसाला फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर से कम कुछ उम्मीद ही नहीं की जा रही है। वैसे भी रोहित शेट्टी कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस से थियेटर मालिकों के साथ बॉलीवुड को भी काफी फायदा होने वाला है। सूर्यवंशी थियेटर तक अपने दर्शक खींचकर लाएगी।

करण जौहर ने भी अपने सूर्यवंशी डायरेक्टर को जन्मदिन की बधाई देते हुए फैन्स को वादा किया कि ये फिल्म आपको पूरी तरह इंटरटेन करेगी और सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन करेगी।

सिनेमाघरों से हुई बड़ी डील

सिनेमाघरों से हुई बड़ी डील

दरअसल, सूर्यवंशी की रिलीज़ के पहले, रोहित शेट्टी और रिलायंस इंटरटेनमेंट ने सिनेमाघरों के मालिकों के सामने एक बड़ी डील रखी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस डिमांड में कमाई का कुछ हिस्सा और फिल्म के OTT रिलीज़ पर एक तय समय जैसी बातें शामिल हैं।

बार बार रिजेक्ट किए ऑफर

बार बार रिजेक्ट किए ऑफर

दिलचस्प है कि अभी तक रोहित शेट्टी और रिलायंस को सूर्यवंशी के लिए OTT प्लेटफॉर्म से काफी बड़ी डील मिलती रही लेकिन उन्होंने इन डील को ये कह कर ठुकराया कि वो दर्शकों के साथ धोखा करना नहीं चाहते। फिल्म बड़े परदे के लिए बनी है और बड़े परदे पर ही आएगी।

केवल बिज़नेस के लिए रूकी है फिल्म

केवल बिज़नेस के लिए रूकी है फिल्म

लेकिन जब से रोहित शेट्टी और रिलायंस की थियेटर मालिकों से डील की बात सामने आई है तब से ये माना जा रहा है कि असल में सूर्यवंशी को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए रोके रखने के पीछे असल में ये कारण था कि बाद में थियेटर मालिकों के सामने ऐसी डील रखी जा सके।

नाराज़ थे थियेटर मालिक

नाराज़ थे थियेटर मालिक

फिल्म के प्रोड्यूसर की तरफ से ऐसी डिमांड के बाद फिल्म की रिलीज़ अटकी हुई थी। थियेटर मालिकों का मानना था कि ये डिमांड नाजायज़ है। ऐसे समय में स्टार्स को सिनेमाघरों की मदद करनी चाहिए। गौरतलब है कि सिनेमाघरों के मालिकों ने सलमान खान से भी अपनी फिल्म थियेटर में रिलीज़ करने की गुज़ारिश की थी जिसके बाद सलमान खान ने राधे की रिलीज़ डेट तय कर दी थी।

तिकड़ी का कमाल

तिकड़ी का कमाल

वहीं सूर्यवंशी की टीम का मानना है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी, परदे पर तबाही मचा देगी। सूर्यवंशी के अंदर दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने की काबिलियत है और इसलिए बस वो अपना हिस्सा मांग रहे हैं।

रिलीज़ के बाद धमाका

रिलीज़ के बाद धमाका

भले ही अब सूर्यवंशी होली वीकेंड पर नहीं आ रही है लेकिन ये तय माना जा रहा है कि सूर्यवंशी जब भी रिलीज़ होगी, हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के रास्ते खोलेगी।

शुरू हो चुके हैं लॉकडाउन

शुरू हो चुके हैं लॉकडाउन

हालांकि, अब सूर्यवंशी के आते आते देश में कोरोना और सिनेमाघरों की क्या स्थिति होगी, फिलहाल ये तय कर पाना मुश्किल है। कई जगह जहां नाईट कर्फ्यू लगना शुरू हो चुके हैं वहीं दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में लॉकडाउन की संभावना तेज़ होती दिख रही है।

अक्षय कुमार के जन्मदिन से इंतज़ार

अक्षय कुमार के जन्मदिन से इंतज़ार

गौरतलब है कि सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट का इंतज़ार, फैन्स 9 मार्च यानि कि अक्षय कुमार के जन्मदिन से कर रहे हैं। लेकिन रोज़ फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर केवल एक अफवाह ही सुनाई दी।

सिंबा से सूर्यवंशी तक का इंतज़ार

सिंबा से सूर्यवंशी तक का इंतज़ार

इस फिल्म का इंतज़ार, फैन्स 2018 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।

पहली बार रोहित शेट्टी स्टाईल इंटरटेनमेंट

पहली बार रोहित शेट्टी स्टाईल इंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस किंग हैं और रोहित शेट्टी का कोई भी सट्टा आज तक बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हुआ है। ऐसे में ये दोनों परदे पर धमाका करेंगे ये तो तय है, पर ये धमाका कितने करोड़ का होगा बस इसकी गिनती करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X