अक्षय कुमार की फिल्म डिब्बाबंद, नहीं करेंगे एक्शन Dhamaka, फैंस निराश
2019 शुरू होते ही कई बड़ी फिल्मों के ऐलान का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं हाल ही में अक्षय कुमार की एक बड़ी फिल्म को लेकर निराश कर देने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है ये मोस्ट अवेटेड फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। इस फिल्म में लंबे अरसे बाद अक्षय कुमार एक्शन अवतार में नजर आने वाले थे। वहीं अब इस फिल्म को लेकर दूर-दूर तक कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं 'वीरम' के हिंदी रीमेक की.. इस फिल्म को लेकर काफी खबरें आईं थीं लेकिन अब ये फिल्म बंद कर दी गई है।
[Bday Spcl: आते ही किया ब्लॉकबस्टर Dhamaka, किलर लुक्स ने बनाया दीवाना, 7 साल में सुपरस्टार]
बता दें कि साउथ सुपरस्टार अजीत की 'वीरम' सुपर-डुपर हिट फिल्म है। खबरें आईं थीं कि इस फिल्म को अक्षय कुमार हिंदी में रीमेक बनाने वाले हैं और इस फिल्म को डायरेक्टर करेंगे फरहाद सामजी.. लेकिन हाल ही में आई खबरों की मानें तो अब अक्षय कुमार के पास लाइन से कई फिल्में हैं और वे इस फिल्म के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। और तो और हाल ही में फरहाद सामजी ने भी कंफर्म किया है कि वे वीरम की हिंदी रीमेक डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई है।

बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार केसरी और हाउसफुल 4 में बिजी हैं। जिसके बाद ने रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू करेंगे। बहरहाल, आगे जानें अक्षय कुमार की आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications