Akshay Kumar: बदल गया अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम, 60 सेकेंड के टीजर के साथ जल्द होगा ऐलान!

Akshay Kumar: ओएमजी 2 के बाद, अक्षय कुमार की जो अगली फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है, वो है 'द ग्रेट इंडियन रेस्कयू'। इस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 5 अक्टूबर 2023 तय की गई है। फैंस को इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, इस बीच रिपोर्ट्स आई है कि फिल्म की टाइटल में बदलाव किया गया है।
जी हां, 'द ग्रेट इंडियन रेस्कयू' का नाम बदलकर अब 'मिशन रानीगंज' कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की टीजर जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है, जहां अक्षय कुमार की पहली झलक भी दिखेगी। यह टीजर लगभग 60 सेकेंड का होगा। बता दें, फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा की जोड़ी है।
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
यह फिल्म दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अक्षय कुमार फिल्म में माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के किरदार में नजर आएंगे, जिन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स को बचाया था। यह भारत का पहला कोल माइन रेस्क्यू है।
दमदार स्टारकास्ट है फाइनल
इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई करेंगे, जिन्होंने पहले अक्षय कुमार के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म रुस्तम में काम किया था। वहीं, पूजा एंटरटेनमेंट के साथ यह अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म होगी। फिल्म को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अजय कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, पवन मल्होत्रा, वरुण बडोला, रवि किशन, अनंत महादेवन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications