अक्षय कुमार का 2019 Dhamaka, जबरदस्त एक्शन फिल्म, हीरोइन पर सस्पेंस बरकरार
अक्षय कुमार ने पैडमैन, गोल्ड और 2.0 जैसी शानदार फिल्मों से 2018 तो जीत ही लिया है वहीं अब वे 2019 भी अपने नाम करने की तैयारी कर रह हैं। इस साल वे रोहित शेट्टी की के साथ जबरदस्त एक्शन पैक्ड फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है सूर्यवंशी.. जिसका ऐलान तो सिंबा में ही कर दिया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।
[सलमान-शाहरुख भूल जाएं, ये हैं बॉलीवुड की 10 सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस]
फिल्म को लेकर आगे का काम हो रहा है, जिनमें एक्ट्रेस का चुनाव अभी बाकी है। हाल ही में खबरें आई थीं कि इस फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। दोनों तीस मार खान में आखिरी बाद साथ नजर आए थे। वहीं खबरें थीं कि 9 साल बाद ये दोनों फिर वापसी कर रहे हैं। ये खबर सुनकर फैंस तो खुशी से उछल ही पड़े थे। दोनों ने साथ में सिंह इज किंग, नमस्ते लंदन, वेलकम और हमको दीवाना कर गए जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं तो जाहिर है इस जोड़ी के फैंस तो ताबड़तोड़ होंगे ही।

हालांकि रोहित शेट्टी ने फैंस को सच्चाई बताकर निराश कर दिया है। रोहित ने कहा है कि इस तरह की खबरें महज एक अफवाह है। अभी तक हमने कुछ भी फाइनल नहीं किया है। रोहित का कहना है कि ये सच नहीं है, हम अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जी हां! इसका मतलब है कि सूर्यवंशी में दोनों साथ में नजर नहीं आने वाले हैं। बहरहाल, सूर्यवंशी में के बारे में अभी तो कुछ फाइनल नहीं है लेकिन हम आपको आगे बता देते हैं अक्षय कुमार की आने वाली शानदार फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications