अक्षय - इमरान की धर्मा फिल्म सेल्फी को मिली तगड़ी डील: कहीं भी हो रिलीज़, ब्लॉकबस्टर रहेंगे अक्षय
अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धन की बारिश करते हैं। लेकिन केवल अभिनेता ही नहीं, अक्षय कुमार एक ऐसे प्रोड्यूसर बन चुके हैं जो अपनी फिल्मों के लिए धन की बारिश करवा कर ही रहेंगे। ये साबित किया है अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म की डील से। बात हो रही है उनकी अपकमिंग फिल्म सेल्फी की।
अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी, अक्षय कुमार, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने डिज़्नी हॉटस्टार के साथ एक बेहद शानदार डील साईन की है। ये डील दरअसल, एक नहीं कॉन्ट्रैक्ट के साथ साईन हुई है।

दरअसल, अक्षय कुमार और करण जौहर ने डिज़्नी हॉटस्टार के साथ सेल्फी के डायरेक्ट रिलीज़ कॉन्ट्रैक्ट के साथ ही थिएटर में रिलीज़ के चार हफ्तों बाद डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होने का कॉन्ट्रैक्ट साईन कर लिया है। अब फिल्म कहां पर और कब रिलीज़ होगी इसका फैसला, सेल्फी के बनने के बाद फिल्म के फाईनल प्रिंट पर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि आजकल दर्शक ओटीटी और थिएटर फिल्मों का अंतर साफ समझने लगे हैं और अक्षय कुमार ने बिना वक्त गंवाए दर्शकों की नब्ज़ एक बार फिर से पकड़ ली है। यानि कि कुल मिलाकर पूरा फायदा केवल अक्षय कुमार को होना है और फिल्म के फ्लॉप होने का चांस ही खत्म है।

बेहद कम बजट पर बन रही सेल्फी
गौरतलब है कि सेल्फी, मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाईसेंस का रीमेक है और इसे बेहद कम बजट पर बनाया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी नज़र आएंगे। चूंकि फिल्म का बजट बेहद कम है, इसलिए अक्षय फिल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि फिल्म से सबको पूरा पूरा मुनाफा हो पाए।

बॉक्स ऑफिस पर हिट थी सेल्फी
सेल्फी, मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस के हिंदी रीमेक है। फिल्म एक सुपरस्टार और एक मोटर वेहिकल पुलिस ऑफिसर की कहानी है। सुपरस्टार को जल्दी से जल्दी ड्राईविंग लाईसेंस चाहिए होता है जिसके लिए वो गैर कानूनी ढंग से अपने फैन से मदद लेता है। ये फैन मोटर विभाग का ऑफिसर है। लेकिन बाद में ये मदद इन दोनों को ही भारी पड़ती है। पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामुद्दू स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।

राज मेहता के साथ दूसरी फिल्म
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज मेहता। राज मेहता ने अपना डेब्यू किया था अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ के साथ। इससे पहले राज मेहता, वरूण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर स्टारर जुग जुग जीयो की शूटिंग में व्यस्त थे। वहीं अक्षय कुमार - नुशरत भरूच भी सेल्फी के अलावा, राम सेतु में एक साथ काम कर रहे हैं।

क्रिसमस 2022 है टार्गेट
गुड न्यूज़ के बाद अक्षय कुमार और राज मेहता की टीम एक बार फिर से क्रिसमस पर टार्गेट करना चाहती है। लेकिन क्रिसमस पर पहले से ही तीन फिल्मों की भीड़ है। रणवीर सिंह की सर्कस, टाईगर श्रॉफ की गणपत और कैटरीना कैफ - विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस के साथ क्लैश करने वाली है। ऐसे में अक्षय क्रिसमस के मौके पर अपनी फिल्म डिज़्नी हॉटस्टार पर ही डायरेक्ट रिलीज़ करने के मूड में हैं।

पिछले साल भी मनाया था क्रिसमस
गौरतलब है अक्षय कुमार ने पिछले साल भी क्रिसमस डिज़्नी हॉटस्टार के साथ ही मनाया था। उनकी आनंद एल राय फिल्म अतरंगी रे क्रिसमस पर डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने पहले ही दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

कोई भी करवट बदल रहा बॉक्स ऑफिस
बात करें अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस की, तो दीवाली पर सूर्यवंशी की रिलीज़ के साथ ही अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर हिट मशीन बनने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, उनकी होली फीकी कर दी अनुपम खेर की विवेक अग्निहोत्री फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने। लेकिन अक्षय के पास शानदार फिल्मों की टाइमलाइन है। जून में यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज, स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रक्षाबंधन और दीवाली 2022 पर राम सेतु के साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस का सूखा सूद समेत खत्म करेंगे।

आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार के नाम पर एक लंबी फिल्मों की लिस्ट भी तैयार है। इनमें अगर रीमेक फिल्मों की बात करें तो सेल्फी के अलावा अक्षय कुमार को सूर्या स्टारर सूररई पोट्रू रीमेक का ऑफर दिया गया था और अक्षय ने बिना वक्त गंवाए फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वैसे भी परदे पर अक्षय कुमार का देशभक्ति अवतार हिट है तो बॉक्स ऑफिस पर उनकी देशभक्ति करोड़ों की कमाई कर जाती है।

भक्ति में भी लीन
वहीं राम सेतु के बाद अक्षय कुमार 2023 में ओह माय गॉड 2 के साथ भगवान शिव के अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म से अक्षय कुमार का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। ओह माय गॉड के पहले भाग में अक्षय कुमार भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











