फ्लॉप हो गई अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज? सोनू सूद बोले- बिजनेस उम्मीद से कम मिला है
अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज रिलीज होने के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की रफ्तार को धीमी कर चुकी है। सम्राट पृथ्वीराज में सोनू सूद राजकवि चंदबरदाई की भूमिका निभाई है। पृथ्वीराज रिलीज के बाद दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया और उम्मीद से कम कमाई को लेकर अभिनेता सोनू सूद ने अपने विचार साझा किया है।
सोनू सूद ने बताया है कि आखिर क्यों सम्राट पृथ्वीराज दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि यह बहुत ही खास फिल्म है।इस फिल्म में मुझे कमाल का किरदार निभाने का अवसर मिला। लोगों ने भी फिल्म को बहुत प्यार दिया। मैं जनता का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस फिल्म को इतना प्यार दिया। शायद फिल्म को उतना बिजनेस नहीं मिला जितने की उम्मीद कर रहे थे। सोनू ू सूद ने साफ तौर पर कहा है कि कोरोना महामारी का असर फिल्म पर हुआ है।

वह आगे कहते हैं कि हमें यह मानना पड़ेगा कि कोरोना महामारी के बाद चीजें बदल गई हैं। सोनू सूद ने आगे कहा कि सम्राट पृथ्वीराज से मैं बहुत खुश हूं। आपको बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज को मेकर्स ने 3750 स्क्रीन पर रिलीज किया है। इसके बाद भी सम्राट पृथ्वीराज लाइफटाइम कलेक्शन 75 करोड़ के करीब ही कर पाएगी।अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज के बाद भी सम्राट पृथ्वीराज 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।
पहले दिन सम्राट पृथ्वीराज की कमाई 10.75 करोड़,दूसरे दिन की कमाई 12.50 करोड़, तीसरे दिन की कमाई-16 करोड़,चौथे दिन की कमाई-5 करोड़। कुल मिलाकर सम्राट पृथ्वीराज की कमाई 44.25 करोड़ के करीब की रही है। इस फिल्म का पूरा बजट 300 करोड़ के करीब की बताई जा रही है। सोनू सूद और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन पर देखना इस फिल्म की यूएसपी है। वहीं ंसोनू सूद जल्द ही अपनी आगामी फिल्म को लेकर कोई बड़ी जानकारी फैस के साथ शेयर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












