अक्षय कुमार का फूंका पुतला, 'पृथ्वीराज' को लेकर मिली एक्टर को इतनी बड़ी धमकी,जानें वजह !
अक्षय कुमार की पृथ्वीराज फिल्म को लेकर विरोध की आवाज तेज हो गई है। एक बार फिर से फिल्म के नाम और कहानी को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। करणी सेना के बाद अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म के नाम का विरोध करने के साथ एक कड़ा कदम भी उठाया है।
जो कि खबरों में छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार का पुलता फूंका गया है।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा विंग ने चंडीगढ़ के सेक्टर 45 में अक्षय कुमार की पृथ्वीराज के विरोध में प्रदर्शन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पूरा मामला जुड़ा हुआ है, पृथ्वीराज के नाम को लेकर। इन दिनों हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को नाम और बोल्ड कंटेंट के कारण अपने हाथ पीछे करने पड़ रहे हैं। अक्षय कुमार की इस करोड़ों के बजट वाली फिल्म को लेकर ये मांग की गई है कि संगठन ने फिल्म में पृथ्वीराज का नाम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान या सम्राट पृथ्वीराज चौहान करने को बोला है।


Click it and Unblock the Notifications