अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'OMG 2' अनकट वर्जन के साथ ओटीटी पर होगी रिलीज!

Akshay Kumar film OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'ओएमजी 2' इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है, फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। रिलीज होने के बाद अब 'ओएमजी 2' ( OMG 2) के डायरेक्टर अमित राय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'ओह माय गॉड 2' के अनकट वर्जन की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 रिलीज-
साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल 'ओएमजी 2' ने कमाल कर दिखाया है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक इस मूवी को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में एक ऐसे गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाई है, जिसकी गूंज बहुत दूर तक जाने वाली है।
लेकिन रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की ओर से 'ओएमजी 2' को मिले ए सर्टिफिकेट को लेकर काफी विवाद हुआ, मेकर्स बोर्ड के इस फैसले से नाखुश नजर आए। अब 'ओएमजी 2' के डायरेक्टर अमित राय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ओह माय गॉड 2 के अनकट वर्जन की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
अमित राय ने फिल्म को लेकर दिया अपडेट-
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में राय ने कहा है कि- ''इस सर्टिफिकेट के मिलने के बाद हमारा दिल टूट गया था, क्योंकि हमने हर किसी के लिए ये फिल्म बनाई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हमने उनसे यू/ए सर्टिफिकेट के लिए काफी विनती की ताकि 12 साल तक के बच्चे अपने माता-पिता के साथ इस फिल्म को देख सकें। लेकिन उन्होंने हमारी एक न मानी। अंत तक हमने उन्हें काफी समझाने की कोशिश, लेकिन हमारी कोशिश बेकार रही और हमारी फिल्म संशोधनों के साथ रिलीज हुई।''
'ओएमजी 2' को ओटीटी पर बिना कट के साथ रिलीज करने को लेकर अमित राय ने कहा है कि- ''हमें इस बात की काफी खुशी है कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आई है। फिल्म का इरादा काफी शुद्ध था, हमने कहानी को इस तरह से लोगों के सामने पेश किया कि ताकि ये किसी को अश्लील न लगे।
हमने मधुर और विनम्र तरीके से वास्तविकता के बारे में बात की जोकि लोगों को काफी पसंद आई। अब फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी वो भी अनकट, जिसमें किसी भी तरह का कोई भी सीन और डायलॉग नहीं हटाया जाएगा।'' हालांकि ओएमजी 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications












