अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 के चलते बड़ा बदलाव, महाराष्ट्र के स्कूल में अनिवार्य हुई यौन शिक्षा

Akshay Kumar

OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी 'यौन शिक्षा' पर आधारित फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) की सफलता का मजा ले रहे हैं। फिल्म की कहानी लोगों को काफी प्रभावित कर रही है, दर्शक फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar)और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) को लेकर महाराष्ट्र के कई सारे स्कूल में बड़े बदलाव आए हैं। अब से कई सारे स्कूल में यौन शिक्षा देना अनिवार्य हो गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2-

सेक्स एजुकेशन के बोल्ड विषय पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि समाज पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि ओएमजी 2 में सेक्स एजुकेशन जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया गया है। साथ ही सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले इसमें 27 कट्स लगाए थे और इसे ए सर्टिफिकेट दिया था।

वहीं अब इस फिल्म को देखते हुए महाराष्ट्र ने उल्लास नगर में एक स्कूल ने यौन शिक्षा के सब्जेक्ट को जरूरी कर दिया है। बता दें कि यह पहला स्कूल है, जिसने यह पहल की है। कुछ दिनों पहले इस स्कूल में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 की स्क्रीनिंग की गई थी। इस खास मौके पर ओहमायगॉड 2 के राइटर और डायरेक्टर अमित राय को भी बुलाया गया था।

ओएमजी 2 की स्क्रीनिंग में उल्हासनगर के 15 स्कूलों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें करीब 184 टीचर्स शामिल हुए थे। फिल्म देखने के बाद हर किसी ने अक्षय कुमार की एडल्ट एजुकेशन जैसे मुद्दे को इतनी सरलता से पर्दे पर दर्शाने के लिए उनकी तारीफ की। इतना ही नहीं, स्क्रीनिंग के बाद एजुकेशन सोसाइटी ने ये भी घोषणा की कि इस साल की एकेडमिक पढ़ाई में यौन शिक्षा के विषय को जोड़ा जाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर भी छाई ओएमजी2-

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कमाई 114. 31 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ पंकज त्रिपाठी ने इस बात बात को साबित कर दिया है, अभिनय के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X