अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म, अब बनेगा तीसरा सीक्वल, 2019 में होगा Dhamaka
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा है। वहीं हाल ही में अक्षय कुमार की एक फिल्म का तीसरा सीक्वल जबरदस्त सुर्खियों में है। इस फिल्म का दूसरा सीक्वल अभी रिलीज नहीं हुआ है बल्कि रिलीज होने की तैयारी में हैं। हम बात कर रहे हैं नमस्ते लंदन के सीक्वल की। हाल ही में इस फिल्म के दूसरे सीक्वल यानी नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर आया है। ये फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होनी है। वहीं इस फिल्म के रिलीज से पहले तीसरे सीक्वल पर काम भी शुरू हो गया है।
[Amitabh Bachchan Birthday: सबसे अमीर स्टार, अरबों की प्रॉपर्टी- 12 कारें, कीमत जानकर चौंक जाएंगे]
जी हां! निर्देशक और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह अब अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लेकर आ रह हैं। इस फिल्म का नाम बताया जा रहा है नमस्ते चाइना। हालांकि अभी इस फिल्म की कास्ट को लेकर निर्णय बाकी है। बताया ये भी जा रहा है कि स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और प्री प्रोडक्शन प्रॉसेस में भी पहुंच चुकी है। अभी इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल एनाउंसमेंट बाकी है।

माना जा रहा है कि ये फिल्म 2019 की शुरूआत में फ्लोर पर आ जाएगी और आखिर तक रिलीज भी हो सकती है। वहीं 2019 में रिलीज हुई तो नमस्ते चाइना को कई बड़ी फिल्मों से टक्कर लेनी पड़ेगी। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें 2019 में रिलीज होने वाली और भी कई बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











