अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म, एक सेट का खर्च जानकर चौंक जाएंगे, 2019 हो गया बुक
इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं है। इन्हीं बड़ी फिल्मों में से एक है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म हाउसफुल 4... इस फिल्म अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म साबित होने वाली है। इस बात का अंदाजा आप एक सेट के कॉस्ट से लगा सकते हैं। हाल ही में सामने आया है कि हाउसफुल 4 के एक सेट का बजट 20 करोड़ है। हाउसफुल फ्रैंचाइजी की यह चौथी फिल्म 3डी फोर्मेट में भी रिलीज की जाएगी। ये सेट मुंबई में तैयार किया गया है।
[कश्मीर और आतंकवाद की भयावह कहानी, देखने वाले हिल गए, 18 साल हुआ कुछ ऐसा]
इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में खत्म हुई है। लिहाजा, पूरी टीम की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सैनन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में होंगे। जबकि बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी दिखेंगे।

हाल ही में इस फिल्म से जुड़े नाना पाटेकर और साजिद खान पर लगे हैरासमेंट आरोपों के बाद काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद दोनों को ही फिल्म से हाथ धोना पड़ा है। यह फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। बहरहाल आगे जानें फिल्म के बारे में कुच और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications