2019 में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म, फैंस हो सकते हैं निराश
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की चर्चा है। वहीं इसी बीच अक्षय कुमार की फिल्म हेरा-फेरी 3 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले खबर आ रही थी कि ये फिल्म जल्द ही शुरू हो जाएगी और 2019 क्रिसमस पर रिलीज भी हो जाएगी वहीं अब इस फिल्म को लेकर ऐसी बातें सामने आ रही हैं जिससे मालूम होता है कि फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है। फिल्म 2019 के बजाए 2020 तक बढ़ाई जा सकती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम नजर आएंगे।
[17Years: न शाहरुख न सलमान लेकिन इस सुपरस्टार ने कर दिया धमाका, शानदार फिल्म]
इस फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट करेंगे। वहीं अब बताया जा रहा है कि हेरा फेरी 3 के लिए वन लाइनर आइडिया तो है जिसे पूरी स्टार कास्ट को सुनाया गया, अक्षय कुमार ने इसके लिए हामी भी भर दी लेकिन उन्होंने बताया कि वे इस फिल्म के लिए अपनी डेट तभी देंगे जब सही तरीके से स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी। इसके लिए वे कोई जल्दबाजी करने के मूड में नहीं हैं क्योंकि वे जानते हैं कि ऑडिएंस उनसे कितनी उम्मीदें रखती है।

वे सिर्फ अपने ब्रैंड नेम पर ही फिल्म नहीं चलाना चाहते बल्कि शानदार स्क्रिप्ट भी चाहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आइडियाज शानदार होते हैं लेकिन फिल्म कुछ और ही निकलती है। अक्षय कुमार राजी नहीं हुए तो इनवेस्टर्स भी पैसा लगाने से पीछे हट रहे हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
वहीं फिल्म के डारेक्टर इंद्र कुमार इन दिनों टोटल धमाल को लेकर व्यस्त हैं और वे हेरा फेरी 3 पर 2019 की जनवरी से काम शुरू करेंगे। माना जा रहा है कि ये फिल्म 2020 तक आगे खिसक सकती है। बहरहाल, आगे जानें आने वाली धमाकेदार सीक्वल फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications