..................... धमाका- अक्षय कुमार की फिल्म अब हांगकांग में मचाएगी तहलका, भारत में की थी बंपर कमाई akshay kumar film Good Newwz release in HongKong - Hindi Filmibeat

धमाका- अक्षय कुमार की फिल्म अब हांगकांग में मचाएगी तहलका, भारत में की थी बंपर कमाई

By Varsha Verma

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी की 'गुड न्यूज' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म ने 200 करोड़ पार की कमाई की। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आई। अब ये फिल्म भारत के बाद हांगकांग में रिलीज के लिए तैयार है। लेटेस्ट पोस्टर शेयर करते हुए फिल्ममेकर्स ने ऐलान किया है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया। साथ ही बताया कि गुड न्यूज अब हांगकांग में रिलीज होगी। वह इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखते हैं, "सबसे बड़ी गड़बड़ी हांगकांग को टेक ओवर करने के लिए तैयार है। यहां मेरी फिल्म 13 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।"

akshay kumar Good Newwz

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और अक्षय कुमार के केप ऑफ गॉड फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म गुड न्यूज सेरोगसी पर आधारित थी। जिसमें कॉमेडी का जबरदस्त धमाल दर्शकों को देखने को मिला। भारत में ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। खास बात ये है कि फिल्म से राज मेहता ने डायरेक्टर डेब्यू किया।

गुड न्यूज फिल्म को बनाने में करीब 95 करोड़ रुपए रुपये खर्च किया गये। इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर ये करीब 204.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब हुई। जहां दर्शकों को इस फिल्म को भरपूर प्यार मिला। इंडिया में 3100 और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग और कॉमेडी हर किसी को खूब पसंद आई है।

इस कामयाबी के बाद अक्षय कुमार जुटे अगले प्रोजेक्ट्स में
अक्षय कुमार अब अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की तैयारियों में जुट गए हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म में कैटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की बच्चन पांडे और बेल बॉटम जैसी फिल्म भी आने वाली है जिसका ऐलान हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X